Ranchi:  झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-युवाओं प्रदर्शन को रोकने के लिए अघोषित आपातकाल को लेकर बीजेपी नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन ने वोट चोरी और चुनाव आयोग के कार्यशैली पर बीजेपी की भूमिका के खिलाफ लगातार हमलावर है , वहीं केंद्र की सरकार आंदोलन को रोकने और कुचलने के लिए हर हथकंडे अपना रही है उससे पीएम मोदी की छवि दुनिया भर में दमनकारी-शोषण करने वाले शासक की बनी है। वहीं भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था को भी समाप्त करने की कोशिश का मैसेज बाहर गया है।

 

लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि भारत का लोकतंत्र दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, इस लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत हमारा वोट है गरीब हो या अमीर किसान हो या मजदूर आदिवासी हो या दलित हिंदू हो या मुसलमान संविधान में सभी को एक समान अधिकार दिया है। लेकिन आज सवाल उठ रहा है कि क्या देश का चुनाव आयोग इस अधिकार की निष्पक्ष रूप से रक्षा कर रहा है। जब मतदाता सूची पर सवाल उठे जब वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया पर गंभीर संदेह पैदा हो तब देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को जवाब देना ही होगा।

 

कांग्रेस महासचिव लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की प्रक्रिया में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की भूमिका रही है ऐसे में जब चुनाव आयोग के कामकाज पर पक्षपात के आरोप लगते हैं तो कहीं ना कहीं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी इसके के लिए जिम्मेवार हैं। कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मांग है की ज्ञानेश कुमार को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच होनी चाहिए।

 

लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि वोट की चोरी के आरोपों, चुनाव आयोग की निष्पक्षता और सत्ता की कथित मिलीभगत के खिलाफ यह आवाज है। आज हमें ऐसे सवाल को लेकर खड़े हैं जिसका संबंध केवल कांग्रेस पार्टी से नहीं बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के भविष्य से है। सवाल यह है कि भारत का चुनाव आयोग स्वतंत्र है या नहीं। क्या देश के प्रत्येक नागरिक का वोट सुरक्षित है या नहीं। और क्या सत्ता में बैठी सरकार से असहमति रखने वाले नागरिकों का भी समान लोकतांत्रिक अधिकार मिल रहा है या नहीं।

 

उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को यह समझना होगा कि भारत का लोकतंत्र किसी एक पार्टी की जागीर नहीं है। यह लोकतंत्र करोड़ भारतीयों के संघर्ष बलिदान और संविधान निर्माताओं की दूरदर्शिता से बना है। आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यशैली से पूरे देशवासियों में एक भारी आक्रोश है आखिरकार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को अपना इस्तीफा देना ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!