Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार के इस्तीफे पर भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों को पूरी तरह से निराधार, भ्रामक और राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि रिम्स निदेशक के त्यागपत्र को लेकर स्वास्थ्य मंत्री को जिम्मेदार ठहराना कहीं से भी जायज नहीं है।उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई रचनात्मक मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह हर प्रशासनिक और व्यक्तिगत फैसले पर अनर्गल राजनीति करने की कोशिश कर रही है।

लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि रिम्स निदेशक का इस्तीफा उनका व्यक्तिगत निर्णय हो सकता है, लेकिन भाजपा इस पर गिद्ध राजनीति कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के नेतृत्व में राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को पारदर्शी और जन-हितैषी बनाया जा रहा है। विभाग में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और इसे अवैध वसूली या उत्पीड़न का नाम देना भाजपा की हताशा को दर्शाता है।

कांग्रेस महासचिव लाल किशोर नाथ शाहदेवने भाजपा द्वारा दलित उत्पीड़न के आरोप पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से शोषितों, वंचितों और दलितों के अधिकारों की रक्षक रही है। भाजपा अपनी जनविरोधी नीतियों और अंदरूनी कलह को छिपाने के लिए हर मामले में जातिगत रंग देने की कोशिश करती है। रिम्स जैसी प्रतिष्ठित संस्था में प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही तय करना सरकार का काम है, और इसे किसी जाति या वर्ग के उत्पीड़न से जोड़ना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

लाल किशोर नाथ शाहदेव ने साफ तौर पर कहा कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पूरी निष्ठा के साथ राज्य के सुदूर इलाकों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने में लगे हैं। भाजपा के प्रवक्ता केवल अखबारों में बने रहने के लिए बिना किसी साक्ष्य के अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। राज्य की जनता भाजपा के इन खोखले दावों और राजनीतिक स्टंट को अच्छी तरह समझती है और उनके बहकावे में आने वाली नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!