Ranchi: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने कहा है कि भाजपा नीत केंद्र सरकार की नीतियों पर देश का भरोसा लगातार कम होता जा रहा है। यही कारण है कि परिसीमन जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी लोगों के मन में आशंकाएं पैदा हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी परिसीमन का विरोध नहीं करती है। संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप समय-समय पर परिसीमन होना स्वाभाविक प्रक्रिया है। लेकिन यह भी उतना ही आवश्यक है कि इस प्रक्रिया में किसी भी राज्य, क्षेत्र या नागरिक के अधिकारों का हनन न हो तथा सभी के साथ न्याय सुनिश्चित किया जाए।

आलोक कुमार दूबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस पूरे विषय का गंभीरतापूर्वक अध्ययन और मूल्यांकन कर रही है। पार्टी का स्पष्ट मानना है कि किसी भी निर्णय में पारदर्शिता, निष्पक्षता और संवैधानिक मूल्यों का पालन सर्वोपरि होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को विपक्ष और राज्यों की आशंकाओं का सम्मान करते हुए सभी पक्षों को विश्वास में लेकर आगे बढ़ना चाहिए, ताकि लोकतांत्रिक संस्थाओं और प्रक्रियाओं पर जनता का भरोसा और मजबूत हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!