Ranchi:  रावण दहन समारोह 2026 को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से आयोजित करने को लेकर नई समिति का गठन किया गया है। समारोह की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। कार्यक्रम को लेकर रावण का विशाल पुतला तैयार किया जा रहा है तथा आयोजन स्थल के मैदान को आम लोगों के लिए सुविधाजनक बनाने की दिशा में भी कार्य शुरू कर दिया गया है। आयोजकों को इस वर्ष समारोह में लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

 

समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे ने कहा कि परिसर में आयोजित होने वाला रावण दहन समारोह दशकों पुरानी परंपरा है, जिसका लोगों को पूरे वर्ष इंतजार रहता है। उन्होंने कहा कि रावण दहन केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। हमारी संस्कृति और परंपरा में इस आयोजन का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष समारोह को और भव्य एवं व्यवस्थित बनाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रावण का पुतला निर्माण कराया जा रहा है तथा मैदान को इस प्रकार तैयार किया जा रहा है कि बड़ी संख्या में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि आयोजन में लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, साफ-सफाई, आवागमन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

आलोक कुमार दूबे ने कहा कि रावण दहन की परंपरा हमें यह संदेश देती है कि चाहे बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः विजय सत्य और धर्म की ही होती है। उन्होंने कहा कि आज के समय में भगवान श्रीराम के आदर्श, सत्य, मर्यादा, त्याग और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। समिति का प्रयास रहेगा कि समारोह केवल मनोरंजन का माध्यम न होकर समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला आयोजन बने।

 

समिति के अध्यक्ष संजीत यादव ने कहा कि रावण दहन समारोह को सफल बनाने के लिए समिति के सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। आयोजन स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं आम लोगों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है, इसलिए पार्किंग, प्रवेश-निकास, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से तैयार किया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से समारोह में शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

 

मुख्य संयोजक अभिषेक साहू, सत्यपाल गुप्ता एवं सौरव पांडे ने कहा कि समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य मिलकर समारोह की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि रावण दहन समारोह को भव्य स्वरूप देने के साथ-साथ आम लोगों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

 

समिति में मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे, मुख्य संयोजक अभिषेक साहू, सत्यपाल गुप्ता एवं सौरव पांडे, संरक्षक लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ. राजेश गुप्ता, सुनील यादव (सिंटू), परमेश्वर सिंह, संजय सिंह एवं उमेश यादव, अध्यक्ष संजीत यादव, कार्यकारी अध्यक्ष मेंहुल दूबे, महासचिव सागर यादव तथा कोषाध्यक्ष विशाल कुमार (विक्की) को बनाया गया है।

 

उपाध्यक्ष के रूप में चंदन पटेल, जितेंद्र सिंह, काजल भट्टाचार्य, कमलेश प्रसाद, राजेश यादव एवं प्रतेश झारिया, सचिव के रूप में श्रवण यादव, प्रमोद राय, इंद्रजीत यादव, बबन यादव एवं मनोज यादव तथा संयुक्त सचिव के रूप में अमित राय, राहुल तिवारी, विकास, प्रमोद राय, नीतू देवी, शुभम तिवारी, मोनू, अभिषेक पांडे, नीरज पांडे, सन्दीप यादव, आलोक तिवारी, आकाश तिवारी, आयुष सिंह एवं बुद्धराज को जिम्मेदारी दी गई है।

 

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि रावण दहन समारोह को सफल बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग लिया जाएगा। आयोजन के माध्यम से सत्य, धर्म, मर्यादा और सामाजिक एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!