Ranchi:  झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पूर्व मंत्री  योगेंद्र साव को पार्टी अनुशासन का लगातार उल्लंघन करने के मामले में तत्काल प्रभाव से तीन वर्षों के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस क़े मिडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि योगेंद्र साव द्वारा मीडिया के माध्यम से गठबंधन सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री के विरुद्ध लगातार आपत्तिजनक, अपमानजनक और व्यक्तिगत टिप्पणियां किए जाने के कारण उन्हें 20 सितंबर 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। उनके जवाब की समीक्षा, 26 सितंबर को व्यक्तिगत सुनवाई और प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।

मीडिया प्रभारी सिन्हा ने बताया कि अनुशासन समिति ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि योगेंद्र साव को पूर्व में भी अनुशासनहीनता के कारण 20 मार्च 2026 को निष्कासित किया गया था। पार्टी अनुशासन का पालन करने का आश्वासन देने और खेद व्यक्त करने के बाद उन्हें 25 जून 2026 को पुनः बहाल किया गया था। इसके बावजूद उनके द्वारा फिर से आपत्तिजनक बयानबाजी करना और पार्टी के निर्देशों की अवहेलना करना गंभीर मामला पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!