Ranchi:  झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बीजेपी और केंद्र की एनडीए सरकार पर देश के मतदाताओं को भरमाने और चुनाव आयोग के जरिए लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया है।

लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब प्रोटेस्ट करने के पहले ही लोगों को गिरफ्तार कर लिया जा रहा है। केंद्र की बीजेपी सरकार जनता के आक्रोश को देखकर घबरा गई है। मोदी सरकार अब जाने वाली है। ये सरकार अब अंतिम सांसें गिन रही है।

लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे देशव्यापी आंदोलन के कारण आख़िरकार चुनाव आयोग को झुकना पड़ा।अब राजनीतिक दलों को मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट मिलेगी। चुनाव आयोग के सारे तर्क धरे के धरे रह गए। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद में ये मुद्दा उठाया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी। कांग्रेस के डेलीगेशन बार-बार चुनाव आयोग से मिले। लेकिन चुनाव आयोग अड़ा रहा। जवाब में ज्ञानेश कुमार का अहंकार मिला। पर चुनाव आयोग को झुकना पड़ा है।

कांग्रेस महासचिव लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि एसआईआर में गड़बड़ी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन कर रहे युवाओं और सिविल सोसाइटी के साथ राहुल गांधी खड़े है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और वोट के अधिकार पर हो रहे हमले के खिलाफ संघर्ष करते रहेगी ।

लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर प्रक्रिया के विरोध में पार्टी झारखंड में भी आंदोलनरत है और इसे लेकर पार्टी की ओर से देशव्यापी कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!