Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने झारखंड विधानसभा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर ध्वनिमत से पारित राजकीय संकल्प का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि एसआईआर की प्रक्रियागत जटिलताओं और आम मतदाताओं की व्यावहारिक दिक्कतों पर जो गंभीर चर्चा हुई और राजकीय संकल्प पारित किया गया, वह लोकतांत्रिक अधिकारों और मताधिकार की रक्षा की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है।

 

कांग्रेस महासचिव लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि पार्टी शुरू से यह मानती रही है कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण पारदर्शी, सरल और समावेशी होना चाहिए, लेकिन प्रक्रिया के नाम पर किसी भी वैध और योग्य नागरिक को मतदान के संवैधानिक अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

 

लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि झारखंड में लाखों प्रवासी मजदूर, बुजुर्ग, महिलाएं, विधवा-तलाकशुदा बहनें और बाहर पढ़ रहे छात्र-छात्राएं कठिन दस्तावेजी शर्तों, नाम-वर्तनी की मामूली विसंगतियों, कम समय और तकनीकी बाधाओं के कारण परेशानियों का सामना कर रहे हैं। आधार, राशन कार्ड और मतदाता पहचान पत्र को लेकर पैदा हुए भ्रम तथा संदेहास्पद नोटिसों की बड़ी संख्या ने आम लोगों के बीच चिंता बढ़ाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!