Ranchi : झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू दो दिवसीय दौरे पर आज झारखंड पहुंचे हैं । वहीं झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष कुमार ने रांची एयरपोर्ट पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू का पुष्पगुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया।

 

इस मौके पर सुभाष कुमार ने प्रभारी के. राजू को झारखंड में किसानों के लिए आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सम्मेलन में आने का आमंत्रण दिया। इस पर कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने आश्वासन देते हुए कहा कि आप अपना शेड्यूल हमें दें  हम जरूर इस कार्यक्रम में शामिल होने का प्रयास करेंगे।

 

इधर, झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने भी किसान कांग्रेस की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि झारखंड किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष कुमार के नेतृत्व में दिल्ली में आयोजित ‘संविधान बचाओ रैली’ में भारी संख्या में झारखंड के किसानों के साथ उपस्थिति दर्ज कराई गई, इसके लिए सभी को बधाई और शुभकामनाएं।

 

केशव महतो कमलेश ने कहा, “सुभाष कुमार जैसे अधिकारी और कार्यकर्ता ही झारखंड कांग्रेस की रीढ़ हैं, जो लगातार अपनी जिम्मेदारी को निभाते आ रहे हैं। किसानों को कांग्रेस से जोड़ने में किसान कांग्रेस की भूमिका बेहद सराहनीय है।”

 

इस मौके पर झारखंड किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष कुमार ने कहा कि किसानों के लिए आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय रैली के लिए हमने झारखंड कांग्रेस प्रभारी को आमंत्रित किया है और उन्होंने भी कार्यक्रम का शेड्यूल मांगा और आने की उम्मीद जताई है।

सुभाष कुमार ने कहा कि झारखंड किसान कांग्रेस लगातार किसानों के हक की लड़ाई लड़ रही है। आने वाले दिनों में राज्य स्तरीय सम्मेलन कर किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जाएगा और उनके समाधान के लिए ठोस पहल की जाएगी।

 

इस मौके पर सुभाष कुमार झारखंड प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष, पार्वती तिर्की,रांची जिला किसान कांग्रेस की महासचिव, आफताब आलम, रांची जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष, मेहताब अंसारी मांडर ब्लॉक किसान कांग्रेस के अध्यक्ष, मुकेश पंडित, हजारीबाग जिला किसान कांग्रेस के सचिव एवं बिरसा उरांव, खूंटी जिला किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष और इनके साथ अन्य लोग भी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!