Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि 25 और 26 नवंबर को गठबंधन की सरकार ने विधानसभा के विशेष सत्र का आयोजन किया है। झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्य रूप से एमएमडीआर अधिनियम में संशोधन और एसआईआर की प्रक्रिया पर चर्चा होगी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेता विशेष सत्र के पहले लोगों का ध्यान भटकाने में जुटे हैं।

 

लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मंशा है कि इस विशेष सत्र में जो मूल मुद्दे हैं, उससे लोगों का ध्यान भटकाव किया जाए। इसलिए भारतीय जनता पार्टी के नेता झारखंड के हित एमएमडीआर एक्ट और आम लोगों से जुड़े एसआईआर प्रक्रिया पर से ध्यान हटाकर कुछ अन्य मुद्दों को लेकर सदन को बाधित करने की योजना अभी से बना रहे हैं।

 

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि झारखंड के लोगों से जुड़े जो असली मुद्दे हैं, यहां के हक और अधिकार के मुद्दे पर बात करने की बजाय भाजपा के नेता दिल्ली में बैठे शीर्ष नेताओं के इशारों पर मूल मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाना चाहते हैं। झारखंड भाजपा के नेता ये चाहते है कि केंद्र सरकार की ओर से एमएमडीआर अधिनियम में जो संसोधन किया गया है, उस पर राज्य में कोई चर्चा नहीं हो, जबकि इस कानून के लागू हो जाने से झारखंड को हर वर्ष हजारों करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होगा।

 

लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा हेमंत सोरेन सरकार विपक्ष की इस मंशा को विफल करने का पूरा प्रयास करेगी और जो जनता के हितों के मुद्दे हैं, उसी पर सदन में चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!