Ranchi: झारखंड बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष का यह बयान की कांग्रेस और राजद के इशारे पर जब तक झारखंड मुक्ति मोर्चा चलेगी राज्य का भला नहीं हो सकता पर निशाना साधते हुए झारखंड कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा, अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने गठबंधन के सहयोगियों के सुझाव पर सरकार चला रहे हैं तो इस पर भी बीजेपी को आपत्ति है. क्या हेमंत सोरेन भाजपा के सुझाव पर सरकार चलाएंगे, जो भाजपा पूरे 5 साल सरकार गिराने और तोड़ने में लगी रही, जब इसका इंडिया गठबंधन पर कोई असर नहीं हुआ तो भाजपा ने ईडी के माध्यम से मुख्यमंत्री को जेल भेजने का काम किया. बीजेपी इंडिया गठबंधन की लोकप्रिय सरकार को देखना नहीं चाहती, न ही राज्य की जनता से उनका कोई सरोकार है

 

झारखंड कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता यही नहीं रुके उन्होंने झारखंड अलग राज्य का दर्जा अटल बिहारी वाजपेई के शासनकाल में दिए जाने के बयान पर कहा उसे समय की परिस्थितियों अलग थी और जब झारखंड को राज्य का दर्जा दिया जा रहा था तब संसद में कांग्रेस जनों ने भी इसका समर्थन किया था तब जाकर झारखंड राज्य का निर्माण हो पाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!