Ranchi:झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने झारखंड में झारखंड की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि झारखंड की जनता झारखंड की अस्मिता की रक्षा के लिए और इंडिया गठबंधन के सरकार को चुनने के लिए उत्साहित है और यही कारण है कि इस बार झारखंड में इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान किया।
एक बार फिर पूर्ण बहुमत से हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन सरकार की वापसी का यह स्पष्ट संकेत है।

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद इंडिया गठबंधन के पक्ष में राज्य में प्रचंड बहुमत का दावा किया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 38 विधानसभा सीटों पर 68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो राज्य में जनता के उत्साह को दर्शाता है।

आलोक कुमार दूबे ने कहा कि झारखंड की जनता ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए गठबंधन को फिर से सरकार बनाने का जनादेश दिया है। उन्होंने इसे गठबंधन की नीतियों, विकास कार्यों और जनता के प्रति किए गए प्रयासों का परिणाम बताया।

आलोक दूबे ने कहा जनता ने कृषि और ग्रामीण विकास, आदिवासी अधिकारों के संरक्षण, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में सुधार, और महिला सशक्तिकरण जैसी नीतियों पर भरोसा जताया है। हेमंत सोरेन ने चुनाव परिणामों को जनता की जीत बताते हुए कहा कि नई सरकार हर नागरिक के लिए काम करेगी और झारखंड को विकास के पथ पर आगे बढ़ाएगी।

झारखंड में दोनों चरणों के मतदान के बाद भाजपा को बड़ा झटका लगा है, जबकि इंडिया गठबंधन को जनता राज्य में एक बार फिर स्थिरता और विकास की उम्मीद को बल दिया है। चुनाव परिणामों का औपचारिक ऐलान 23 नवम्बर को जरुर किया जाएगा, लेकिन वोटिंग प्रतिशत गठबंधन की बड़ी जीत की ओर संकेत कर रहे हैं।

आलोक दूबे ने कहा दूसरे चरण में महिलाओं और युवाओं ने भारी उत्साह के साथ मतदान किया, जिससे इंडिया गठबंधन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सभी बूथों पर महिलाओं की लंबी कतारें गठबंधन के लिए उत्साहवर्धक रहीं। महिलाओं ने मइयां सम्मान योजना, सावित्रीबाई योजना और सर्वधन पेंशन योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं पर भरोसा जताते हुए भारी संख्या में वोटिंग की। वहीं, युवाओं ने शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दी और मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिला और युवा मतदाताओं का यह समर्थन गठबंधन की बड़ी सफलता का संकेत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!