Ranchi: पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने कहा, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पब्लिक स्कूल्स एण्ड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव की झारखंड विधानसभा में प्रचंड बहुमत से जीत पर संपूर्ण पासवा परिवार में हर्ष का माहौल है।
उन्होंने बताया कि हेमंत सोरेन की सरकार शिक्षा के प्रति पूर्ण समर्पित है और यही कारण है कि दूसरी बार दो तिहाई बहुमत से गठबंधन सरकार का गठन होने जा रहा है।
पासवा के नेतृत्व में संपूर्ण झारखंड के निजी विद्यालयों और शिक्षाविदों में हर्ष का माहौल है। झारखंड के निजी विद्यालय इस बात के लिए आशान्वित हैं कि जनप्रिय सरकार झारखंड के निजी विद्यालयों के प्रति संवेदनशील रहेगी।

आलोक दूबे ने कहा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पासवा के संरक्षक सह वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव यह शुरू से मानते हैं कि झारखंड के निजी विद्यालय झारखंड के शिक्षा व्यवस्था की नींव हैं और झारखंड के निजी विद्यालयों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। और यही कारण है कि पिछली सरकार में भी झारखंड के निजी विद्यालयों को RTE की कठिन शर्तों से कभी कोई परेशानी नहीं हुई।
झारखंड में प्रचंड बहुमत से दूसरी बार गठबंधन की सरकार बनने के मूल में एक महत्वपूर्ण कारण यह भी रहा है कि पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन पासवा के नेतृत्व में झारखंड के निजी विद्यालय और शिक्षाविदों ने शिक्षा के प्रति जागरूक सरकार के पक्ष में जनमत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पासवा के संरक्षक झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव शुरू से ही यह मानते हैं कि झारखंड के निजी विद्यालय ही झारखंड के शिक्षा व्यवस्था के बैकबोन की भूमिका में अपनी सकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं।

वहीं पासवा के प्रदेश उपाध्यक्ष लाल किशोर नाथ शाहदेव, प्रदेश महासचिव डॉक्टर राजेश गुप्ता,प्रदेश महासचिव नीरज कुमार, फलक फातिमा, मेहुल कुमार दुबे, डॉ सुषमा केरकेट्टा सहित संपूर्ण पासवा टीम ने  झारखंड विधानसभा में प्रचंड बहुमत के साथ जीत पर माननीय मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन और पासवा के संरक्षक वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!