Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बीजेपी के आरोपों का कड़ा जवाब देते हुए इसे राजनीति से प्रेरित और तथ्यों से परे बताया है।

लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बीजेपी के राजकोष कंगाल और सिस्टम बेहाल वाले आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे विपक्ष की हताशा बताया है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से पहले ही यह स्पष्ट किया जा चुका है कि कुछ तकनीकी दिक्कतों और पोर्टल के अपडेट प्रक्रिया में रहने के कारण थोड़ी परेशानी जरूरी हुई है, लेकिन खजाना खाली होने कि बात पूरी तरह से निराधार है। उन्होंने कहा कि झारखंड देश के उन राज्यों की सूची में टॉप पर है जिन राज्यों की फिजिकल हेल्थ रैंकिंग उत्कृष्ट है। झारखंड की गिनती उन राज्यों में भी होती है जो अपने आंतरिक संसाधनों के माध्यम से सरप्लस बजट वाला राज्य रहा है। इसके बावजूद खजाना खाली होने का निराधार आरोप लगाकर भारतीय जनता पार्टी के नेता, लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि गठबंधन सरकार और वित्त विभाग की सक्रियता के कारण राज्य की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ हुई है। संसाधन अब बिचौलियों के बजाय सीधे जनता तक पहुंच रहे हैं, जिससे बीजेपी बौखला गई है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि विपक्ष के पास सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का कोई ठोस काट नहीं है। इसलिए, वे केवल सनसनी फैलाने और संवैधानिक विभागों की छवि धूमिल करने के लिए ऐसे बेबुनियाद दावे कर रहे हैं।

लाल किशोर नाथ शाहदेव ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी आज जिन घोटालों या वित्तीय कुप्रबंधन की बात कर रही है, वह उनके अपने शासनकाल की यादें हैं। जो पार्टी खुद सत्ता में रहते हुए राज्य की तिजोरी को लूटने के लिए जानी जाती रही है, उसे आज सुशासन पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र से मिलने वाला फंड राज्य का संवैधानिक अधिकार है, न कि कोई उपकार। बीजेपी केंद्र सरकार की विफलता और संवैधानिक दायित्वों में देरी को राज्य सरकार के माथे मढ़कर जनता को भ्रमित करना चाहती है।

 

क्या कहा झारखण्ड भाजपा ने देखें :-

 

https://www.facebook.com/share/v/1G7SYcXFW1/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!