Ranchi: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के मानव संसाधन विकास (एचआरडी) विभाग द्वारा “Role of AI in Financial Decision” विषय पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कोयला खनन उद्योग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence-AI) के प्रभावी अनुप्रयोगों से प्रतिभागियों को अवगत कराना था।इस कार्यक्रम में 52 वित्त अधिकारियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में सीसीएल के निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, पूर्व महाप्रबंधक (सिस्टम्स) एवं संकाय सुरेश बेहरा, महाप्रबंधक (एचआरडी) एम. एफ. हक तथा निदेशक (वित्त) के तकनीकी सचिव संजय सिंह उपस्थित थे।
अपने संबोधन में निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा ने कहा कि एआई के उपयोग से पारदर्शिता, कार्यकुशलता तथा समयबद्ध निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि बेंचमार्किंग एवं एआई आधारित कौशल संगठन के प्रदर्शन और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को और सुदृढ़ बनाएंगे।

प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता अब एक विकल्प नहीं, बल्कि आवश्यकता बन चुकी है। उन्होंने निरंतर प्रणालीगत सुधार के लिए एआई को अपनाने पर बल दिया।
कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में सुरेश बेहरा ने वित्तीय निर्णय प्रक्रिया तथा प्रक्रियाओं के अनुकूलन (Process Optimization) में एआई के व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर विस्तार से जानकारी दी।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अत्यंत संवादात्मक रहा तथा डिजिटल लर्निंग एवं नवाचार के माध्यम से भविष्य के लिए सक्षम कार्यबल विकसित करने की दिशा में सीसीएल की प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित किया।
