Ranchi: रांची महानगर काली पूजा समिति की बैठक मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में राजधानी के 86 काली पूजा पंडालों के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. अजीत सहाय की उपस्थिति में सर्वसम्मति से एक बार फिर विनय कुमार सिंह को रांची महानगर काली पूजा समिति का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। विनय कुमार सिंह लगातार 10वीं बार समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, आलोक कुमार दूबे को समिति का मुख्य संरक्षक निर्वाचित किया गया। बैठक में आगामी 8 नवंबर से शुरू होने वाले काली पूजा महोत्सव को सफल बनाने, पूजा पंडालों की तैयारियों, प्रशासन के साथ समन्वय और राजधानी में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे ने कहा कि राजधानी रांची में काली पूजा का त्योहार पूरे सद्भाव, भाईचारे और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि काली पूजा हमारी धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। इसे सफल बनाने के लिए सभी पूजा समितियों, प्रशासन और आम नागरिकों का सहयोग आवश्यक है। समिति के पदाधिकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें काली पूजा के अवसर पर पूजा पंडालों में आमंत्रित करेंगे। उन्होंने सभी पूजा समितियों से आपसी समन्वय के साथ त्योहार की तैयारियों में जुटने की अपील की।
समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि सभी पूजा पंडालों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी पूजा पंडाल को आयोजन के दौरान कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए समिति प्रशासन के साथ विचार-विमर्श कर समस्याओं का निराकरण कराएगी। उन्होंने कहा कि सभी पूजा समितियों के सहयोग से काली पूजा को भव्य, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा।

बैठक में उपस्थित पूजा पंडालों के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए विनय कुमार सिंह ने उन्हें चुनरी भेंट की। इस अवसर पर राजधानी में काली पूजा के आयोजन को बेहतर बनाने, पूजा पंडालों की व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा सभी समितियों के बीच समन्वय स्थापित करने पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का संचालन विंदुल वर्मा ने किया। बैठक में रांची महानगर काली पूजा समिति की नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई।
रांची महानगर काली पूजा समिति की घोषित कार्यकारिणी में महासचिव के रूप में विश्वेश तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरिष्ठ संरक्षक के रूप में विंदुल वर्मा, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ. राजेश गुप्ता, राजीव रंजन प्रसाद, आदित्य विक्रम जायसवाल, अरुण कुमार गुप्ता, राजा सेन गुप्ता, अमरनाथ सरकार, मनोज यादव, रवि कुमार पिंकू, राजू चौरसिया, शंभू गुप्ता, उमेश सिंह, राजीव रंजन, विजय वर्मा और राजीव रंजन राजू को शामिल किया गया है।

मुख्य सलाहकार के रूप में नंद किशोर सिंह चंदेल को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, संरक्षक के रूप में महेश सोनी, राजन वर्मा, राजकुमार महतो, युवराज पासवान, दीपक ओझा, मनन कैथा, उज्ज्वल सिन्हा, विकास जायसवाल, संजीत यादव, अभिषेक साहू, आनंद वर्मा, श्याम किशोर सिंह और प्रमोद यादव को शामिल किया गया है।
संयोजक के रूप में भोलू सिंह तथा सहसंयोजक के रूप में कुमार बंटी और अजीत सिंह टिंकू को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपाध्यक्ष के रूप में प्रदीप कुमार, सचिन मिर्धा, लखन कुमार, मनीष केसरी, धीरज वर्मा, विशाल सिंह, रोबिन सिंह, अमित गुप्ता, राहुल कुमार, बबलू वर्मा, रवि कुमार, अभिषेक कुमार और पप्पू वर्मा को शामिल किया गया है।

सचिव के रूप में धर्मेंद्र चौधरी, अर्चना मिर्धा, रंजीता पांडे, अंजू कुमारी सिंह, अमन साहू, राणा रणधीर, पंकज सिंह, धन्जू नायक, किरण प्रकाश, प्रेम प्रतीक बमबारी, राजेश वर्मा, सुरेंद्र साहू, सिद्धार्थ सिंह, रवि शंकर, संदीप राणा, सोनू सिंह, बंटी सिंह, राज शर्मा, कन्हैया सोनी, यश परमार, संजय यादव और अशोक कुमार राय को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मेंहुल दूबे को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
बैठक में राजधानी के 86 पूजा पंडालों के अध्यक्ष एवं सचिव सहित विभिन्न समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें डोरंडा बाजार काली पूजा समिति, न्यू डोरंडा काली पूजा समिति, कुसाई कॉलोनी काली पूजा समिति, तूफान क्लब करमटोली, गौशाला चौक काली पूजा समिति, एवरग्रीन काली पूजा समिति चुटिया, नव जागृति संघ चुटिया, यंग स्टूडेंट क्लब करमटोली, ओसीसी ग्राउंड काली पूजा समिति, देवी मंडप रोड काली पूजा समिति, न्यू फ्रेंड्स काली पूजा समिति, न्यू इंडियन काली पूजा समिति, स्टूडेंट क्लब लालपुर और महाकाली पूजा समिति कचहरी रोड के पदाधिकारी शामिल थे।
इसके अलावा मां भवानी काली पूजा समिति कांके, विकास क्लब काली पूजा समिति पिस्का मोड़, आदि शक्ति क्लब रातू रोड, नेताजी सुभाष क्लब थड़पखना, नव शांति क्लब थड़पखना, मां काली पूजा समिति आयोजन समिति अल्बर्ट एक्का चौक, मां मसानेश्वरी काली पूजा समिति अल्बर्ट एक्का चौक, विवेकानंद काली पूजा समिति पुरुलिया रोड, निवारणपुर काली पूजा समिति, शक्ति क्लब कडरू, युवा एकता काली पूजा समिति कटहल मोड़, युवा मोर्चा काली पूजा समिति टाटीसिलवे, सिद्धेश्वरी काली पूजा समिति चटकपुर, विनेक्स काली पूजा समिति बरियातू और श्री महावीर मंदिर पूजा समिति बरियातू सहित कई पूजा पंडालों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान रांची महानगर काली पूजा समिति की ओर से विभिन्न पूजा पंडालों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि राजधानी में काली पूजा के आयोजन को सफल बनाने में सभी पूजा समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी समितियों के सामूहिक प्रयास, प्रशासन के सहयोग और आम नागरिकों की सहभागिता से इस वर्ष भी काली पूजा का आयोजन भव्य, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का प्रयास किया जाएगा।
