Ranchi:  सेक्टर 1 मार्केट छठ पूजा समिति रांची का विधिवत गठन किया गया। समिति में सर्वसम्मति से संजीत यादव को अध्यक्ष एवं आलोक कुमार दूबे को समिति का मुख्य संरक्षक चुना गया है। समिति के संरक्षक बबलू वर्मा, निर्मला देवी, दीपक कुमार राम, सुबोध कुमार, सागर डे, गोपाल गुप्ता, जितेंद्र कुमार झा, महासचिव परमेश्वर तिवारी, कोषाध्यक्ष गुड्डू कुमार, सह कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार पांडे, बनाये गए। वहीं उपाध्यक्ष आलोक तिवारी, सौरव कुमार पांडा, ओम कुमार, निखिल सिंह, आयुष सिंह, शुभम पांडे बनाये गए। सचिव लखन यादव, भीम कुमार, पिंटू कुमार, अजीत कुमार, नीरज पांडे, गोलू यादव, आकाश तिवारी बने।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नितिन कुमार, सुजीत कुमार, सागर सिंह, अंशु कुमार, अंकुश ठाकुर, बम बम वर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष संजीत यादव ने कहा की
छठ का त्योहार ऊर्जा, आस्था और स्वच्छता का प्रतीक है। यह एक ऐसा पर्व है जो न केवल भगवान सूर्य नारायण की उपासना से जुड़ा है बल्कि समाज में स्वच्छता, सामूहिकता और सकारात्मकता का संदेश भी देता है। छठ के अवसर पर रांची समेत पूरे राज्य में तालाबों, नदियों और घाटों की व्यापक सफाई की जाती है ताकि श्रद्धालु सुचारू रूप से पूजा-अर्चना कर सकें।

 


वहीं इस अवसर पर समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे ने कहा, यह पर्व विशेष इसलिए भी है क्योंकि यह एकमात्र ऐसा अवसर है जब श्रद्धालु डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर धन्यवाद ज्ञापित करते हैं और अगले दिन उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर नई ऊर्जा और जीवन की कामना करते हैं। छठ पूजा के माध्यम से प्रकृति, जल और सूर्य के प्रति कृतज्ञता प्रकट की जाती है, जो भारतीय संस्कृति में मानव और प्रकृति के गहरे संबंध का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!