Ranchi : झारखंड भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दिवंगत पिता को लेकर की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस अब नीतिगत मुद्दों पर मुकाबला करने के बजाय व्यक्तिगत हमलों की राजनीति पर उतर आई है।प्रतुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों, निर्णयों और सरकार के कामकाज की आलोचना करने का कांग्रेस को पूरा अधिकार है, लेकिन राजनीतिक विरोध में उनके दिवंगत पिता को लेकर अमर्यादित टिप्पणी करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। चुनाव नहीं जीत पाने वाला विपक्ष में पिछले 12 वर्षों में मोदी जी पर रिकॉर्ड 133 बार अमर्यादित भाषा और गालियों का प्रयोग किया है।जब नीतियों पर जवाब देने की क्षमता कमजोर पड़ती है, तो कांग्रेस व्यक्तिगत हमलों का सहारा लेने लगती है।

 

प्रतुल शाह देव ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष जैसे वरिष्ठ पद पर बैठे व्यक्ति से सार्वजनिक जीवन में शालीनता और मर्यादा की अपेक्षा की जाती है। प्रतुल ने कहा खड़गे वास्तविकता में राहुल गांधी की जुबान बोल रहे हैं। राहुल गांधी भी मोदी जी और अमित शाह जी के लिए ऐसे ही जहरीले बोल निकालने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने मांग की कि खड़गे अपनी टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।प्रतुल ने कहा कि मौजूदा दौर में कांग्रेस अब कांग्रेस (जी) यानी कांग्रेस गालीबाज पार्टी बन गई है।

 

प्रतुल ने कहा कि भाजपा हर नीतिगत सवाल का जवाब तथ्यों के साथ देने को तैयार है। लेकिन व्यक्तिगत अपमान को राजनीतिक हथियार बनाना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध है। कांग्रेस को समझना चाहिए कि मोदी जी पर व्यक्तिगत हमले करके न तो जनता का विश्वास जीता जा सकता है और न ही अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!