Ranchi: झारखंड दौरे पर रांची पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज रांची स्थित झारखंड भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक तरफ प्रधान मंत्री के 10 वर्षों के कार्यकाल की सराहना की वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और इंडीया गठबंधन पर जमकर हमला बोला. इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि तारीफ करते हुए कहा इनके तीसरे कार्यकाल में भगवान कृष्ण भी मुस्कुराएंगे।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के दृढ़ संकल्प के कारण ही अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण हो पाया। कुछ लोग कहेंगे यह कोर्ट के फैसले से हुआ है लेकिन मजबूत सरकार और सरकार की मजबूत इच्छा शक्ति के कारण ही यह संभव हो पाया है. कांग्रेस के कार्यकाल में 3 तलाक मामले में भी सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया था। कांग्रेस ने इसे लागू करने के बजाये संसद में विधेयक लाकर इसे पलट दिया था। माननीय न्यायालय के फैसले को लागू करने का संकल्प और इच्छाशक्ति सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही है।

डॉ यादव ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि, चुनाव की बेला शुरू हो गई है। हम सब जानते हैं कि चुनाव हर 5 साल बाद होता है। यह चुनाव बाकी के चुनाव से अलग हटकर है। इस चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका को देश के साथ-साथ पूरी दुनिया देख रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जीवन का हर क्षण देश के लिए समर्पित कर दिया है। दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे, लंबे समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री भी रहे। उन्होंने अपना पूरा जीवन निष्कलंक भाव से जिया है। यह हम सबों के लिए प्रेरणादायक है। प्रधानमंत्री मोदी चुनाव लड़ नहीं रहे हैं, उन्हें देश की विकास के लिए चुनाव लड़ाया जा रहा है।इतना ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी के 10 सालों के कार्यकाल का अगर आप मूल्यांकन करेंगे तो उन्होंने काफी काम किया है। इतने बड़े देश में, प्रधानमंत्री मोदी जैसे लोग के लिए 10 साल का कार्यकाल काफी कम पड़ता है।

मैकाले की शिक्षा नीति को बदलकर नई शिक्षा नीति लागू की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने यूपीए सरकार का नाम लिए बिना यूपीए सरकार में लाये गए शिक्षा नीति पर सवाल खड़ा करते हुए उसे मैकाले की शिक्षा नीति बताया. उन्होंने कहा मोदी सरकार ने मैकाले की शिक्षा नीति को बदलकर नई शिक्षा नीति लागू की है। नई शिक्षा नीति में सनातन भी है, संस्कार भी है, विरासत भी है और रोजगार भी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सनातन का सम्मान करने वाले नेताओं ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की। बाल गंगाधर तिलक ने गणेश उत्सव की शुरुआत की, लेकिन कांग्रेस का वर्तमान नेतृत्व परिवारवाद से ग्रसित है। तुष्टीकरण उसका एजेंडा है।

 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में भारत की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा दोनों मजबूत हुई है। पाकिस्तान के आतंकवादीयों का भारत में आना बंद हो गया है। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के माध्यम से दुश्मन को घर में घुसकर कड़ा जवाब दिया गया। चाहे धारा 370 का मामला हो या कोविड के टीकाकरण का, कांग्रेस ने केवल और केवल दुष्प्रचार किया।

 

धारा 370 पर कांग्रेस ने कहा था, इसके हटने के बाद खून की नदियां बहेगी- डॉ मोहन यादव ,मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश

धारा 370 को लेकर डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा,कि कांग्रेस ने कहा था कि इसके हटने के बाद खून की नदियां बहेगी, लेकिन आज पूरे कश्मीर में अमन चैन है और विकास की धारा बह रही है।भारत के संविधान के आधार पर दलित, पिछड़ों, आदिवासी सबको आरक्षण का लाभ मिल रहा है। रही बात कांग्रेस की तो कांग्रेस पार्टी ने तो कोविड टीकाकरण का मजाक उड़ाया, एयर स्ट्राइक का सबूत मांगा।

 

वहीं झारखंड की चर्चा करते हुए डॉ यादव ने कहा कि यह वीर बिरसा मुंडा की धरती है‌। अटल जी ने यहां के आदिवासी की भावनाओं का सम्मान करते हुए अलग राज्य की स्थापना की। जनजातीय समाज की बेटी को देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने का अवसर मिला, जबकि परिवारवादी राजनीति पर्टियां सत्ता को परिवार तक सीमित रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाना चाहते हैं। आज भ्रष्टाचार एवं लूट में शामिल लोगों पर कानून का शिकंजा कस रहा है। मोदी सरकार बेदाग सरकार है।

 

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के लोग पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। मध्य प्रदेश में ढाई लाख से ऊपर कांग्रेस के लोग भाजपा में शामिल हो चुके हैं। वहीं अमेठी लोकसभा के प्रत्याशी को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा अमेठी में एक तरफ जबरदस्त प्रत्याशी है, तो दूसरी ओर जबरदस्ती थोपा गया प्रत्याशी। जनता थोपे हुए प्रत्याशी को नकारने के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

वहीं मीडिया करने से बातचीत के पूर्व झारखंड पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को झारखंड की राजधानी रांची स्थित झारखंड बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डॉ यादव को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत व अभिनंदन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भगवान बिरसा की प्रतिमा देकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का स्वागत किया। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र प्रदान किये। ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी बजरंगी यादव ने चांदी का मुकुट एवं बांसुरी प्रदान कर उनका सम्मान किया। वहीं शोभा यादव ने भगवान कृष्ण की प्रतिमा भेंटकर उनका सम्मान किया।पूर्व मंत्री डॉ नीरा यादव ने मंच पर डॉ मोहन यादव का स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत यादव और प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने किया। इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाईक, गोपाल सोनी, रमेश वर्मा, उमेश यादव, राजेश यादव, नीलम यादव, दिलीप स्वर्णकार, जैलेंद्र कुमार, टुनटुन यादव, सूर्य प्रभात, संतोष गोप, संजय चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!