रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज फिर एक बार 5 महीने के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. झारखंड के राज्यपाल ने राजभवन में हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. राजभवन में आयोजित मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में गठबंधन दल के सभी कद्दावर नेता मौजूद रहे.
वहीं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद,सिदो- कान्हू उद्यान, मोरहाबादी पहुंच अमर वीर शहीद सिदो- कान्हू और रांची के बिरसा चौक पहुंच भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा- सुमन अर्पित किया.
हम आपको बता दें कि आज से लगभग 5 महीने पूर्व ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था तब उस समय भी हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री थे और गिरफ्तारी के बाद उन्होंने त्यागपत्र दिया था और अब जब 5 महीने के बाद हेमंत सोरेन जमानत पर बाहर आये हैं तो फिर एक बार हेमंत सोरेन ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
वहीं इन पांच महीनो में झामुमो के ही परिवहन मंत्री चम्पाई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद को संभालते हुए राज्य को प्रगति की दिशा में ले गए और जैसे ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जमानत पर बाहर आए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने इस्तीफा दे दिया .