Ranchi:कलश स्थापना एवं शारदीय नवरात्र के शुभ आगमन पर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति 56 सेट के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे, संरक्षक कपिलदेव सिंह, अध्यक्ष गौतम दूबे “गोपी” के नेतृत्व में आज सुबह 8 बजे से महिलाओं द्वारा मस्तक पर कलश और नारियल रख कर छप्पन सेट मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा तुलसी चौक, अम्बेडकर चौक, विवेकानंद चौक होते हुए बटम तालाब गई। वहीं बटम तालाब में जल भर कर एवं संकल्प कर माँ दुर्गे के संगीतमय भजन पर झूमते नाचते गाते हुए सभी भक्त राजेंद्र चौक, गोरखा चौक होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुँच कर पंडित उदय शंकर मिश्र के मंत्रोच्चार एवं कमिटी की ओर से मुख्य जजमान विकास कुमार के द्वारा सभी कलश छप्पन सेट मंदिर परिसर में स्थापित कर माता का आह्वान किया गया।

वहीं समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे ने कहा कि देवी दुर्गा का नव दिवसीय पर्व कलश स्थापना के साथ आज से शुरू हो रहा है। नेपाल हाउस डोरंडा में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों द्वारा आज से 61 वर्ष पूर्व छोटे रूप में नवरात्रि की पूजा प्रारंभ की गई थी,जो आज बड़े रूप में लगातार जारी है। सेवानिवृत्त होने के बाद भी यहां से चले गए लोग अपने परिवार के साथ 56 सेट डोरंडा प्रांगण में उपस्थित होकर पूजा देखने अवश्य आते है।

इतना ही नहीं आलोक दूबे ने माँ दुर्गा कि पूजा की तैयारियों को लेकर बताया की 56 सेट डोरंडा मंदिर परिसर में मां दुर्गा की मूर्ति को अंतिम रूप दिया जा रहा है। माँ दुर्गा के साथ भगवान गणेश, कार्तिक, माता सरस्वती भी विराजमान होती है। समिति के अध्यक्ष गौतम दूबे “गोपी” ने कहा 10 दिनों तक पूरे भक्ति भाव से त्योहार संपन्न कराया जाएगा। आज कलश स्थापना के साथ पहले पूजा मां शैलपुत्री की विधि विधान के साथ आराधना की गई,खीर और पुआ का भोग लगाया गया।

 

कलश यात्रा एवं आज के पूजन कार्यक्रम में गुड़िया सिंह,शोभा सिंह, छाया अम्बष्ट, प्रियंका तिवारी, खुशबू झा, पुष्पांजलि सिंह, निशा कुमारी, मनोज सिंह,मेंहुल दूबे,अभिषेक कुमार, विजय गुप्ता, अश्विनी कुमार, दिलीप पांडे, दीपक ठाकुर, मुकुंद नेपाली, गोपाल छेत्री अजय थापा, नवनीत कुमार, विवेक सिंह, शशि कांत, रविन्द्र कुमार, रोहित कुमार सहित अन्य भक्त शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!