Ranchi: झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश आज दिल्ली से रांची लौट गए. एयरपोर्ट पर ही झारखंड कांग्रेस के नेता अभिलाष साहू , लाल किशोर नाथ शाहदेव , सतीश पाल मूँझनी , बिनय सिन्हा , शशि भूषण राय , जगदिश साहू , राकेश किरण महतो , सकील अंसारी ने उनका स्वागतकिया।
वहीं दिल्ली से आलाकमान से मुलाकात कर रांची लौटे झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष एयरपोर्ट पर ही मुखातिब हुये,मीडिया के द्वारा गठबंधन में सीट शेयरिंग के सवाल पर झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, शीट शेयरिंग को लेकर जल्द ही गठबंधन दलों के नेताओं की बैठक होगी तभी तय होगा किसको कितना सीट मिलेगा. हालांकि उन्होंने अपनी मनसा जारी करते हुये कहा 31 सीटों से कम कांग्रेस को मजबूर नहीं
वहीं हरियाणा चुनाव परिणाम का झारखंड में कितना असर होगा के सवाल पर झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने दो टूक जवाब देते हुए कहा , झारखंड में उसका कोई असर नहीं पड़ेगा ,यहां की राजनीति और वहां की राजनीति में काफी फर्क है, झारखंड में झारखंड की जनता सरकार के कामकाज से खुश है और इस काम पर जनता वर्तमान सरकार को दोबारा सत्ता में लाएगी. हरियाणा विधानसभा चुनाव का परिणाम से झारखंड कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं टूटा है और न टूटेगा
वहीं राहुल गांधी के झारखंड दौरे पर झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने साफ तौर पर कहा अभी कंफर्म नहीं बता सकते लेकिन इसी महीने राहुल गांधी आ सकते हैं झारखंड दौरे पर
हम आपको बता दे की पिछले दिनों हेमंत सोरेन दिल्ली गए हुए थे वहीं दिल्ली में CM हेमंत सोरेन ने कांग्रेस के आलाकमान से भी मुलाकात की थी . वही हेमंत सोरेन के मुलाकात के बाद कांग्रेस आलाकमान से केशव महतो कमलेश मिलने दिल्ली गए हुए थे