Ranchi : झारखण्ड  प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश रांची के मोरहाबादी मैदान  स्थित बापू वाटिका पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने बापू को नमन करते हुए उनके विचारों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

 

इस मौके पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, अभिलाष साहू, केदार पासवान, सतीश पॉल मुंजिनी,लाल किशोर नाथ शाहदेव, आलोक कुमार दूबे,राजीव रंजन प्रसाद,डॉ राकेश किरण महतो, डॉ कुमार राजा, सुल्तान अहमद,अशोक चौधरी, प्रदेश सचिव नरेश वर्मा, अमूल नीरज खालखो,शाहबाज अहमद,रश्मि पिंगुवा,राजन वर्मा ,रशीद राजा अंसारी,राजू राम, बबलू दास, अमित कुमार चौरसिया समेत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं ने भी के. राजू के साथ बापू वाटिका पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद सभी नेता लापुंग के लिए रवाना हुए।

मीडिया से बात करते हुए के. राजू ने घोषणा की, कि कांग्रेस पार्टी “जय बापू, जय भीम, जय संविधान” अभियान शुरू करेगी, जिसके तहत संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी सदैव भारतीय संविधान के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करेगी और इसके मूल्यों को पूर्ण निष्ठा से स्वीकारेगी।”

 

उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय संविधान हमारे देश की आत्मा है, जिसे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, पंडित जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान से आकार मिला। कांग्रेस पार्टी इस संविधान की रक्षक रही है और इसके सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

महात्मा गांधी के आदर्शों और संविधान की रक्षा पर दिया जोर

झारखण्ड कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर कदम पर महात्मा गांधी  के आदर्शों और बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान को प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा, “हमारा संकल्प है कि हम संविधान की रक्षा करेंगे, उसके मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाएंगे और एक समानतापूर्ण, न्यायसंगत समाज की स्थापना में अपना योगदान देंगे।”

 

कांग्रेस द्वारा शुरू किया जा रहा यह अभियान राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रमों और जनसभाओं के माध्यम से चलाया जाएगा, ताकि संविधान के मूल्यों और गांधीवादी सिद्धांतों को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!