Ranchi: झारखण्ड कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली जो रांची में 3 मई को होनी थी उसमें बदलाव किया गया है। रैली की तिथि की जानकारी देते हुये झारखण्ड कांग्रेस अध्यक ने कहा कि रांची में 3 मई को राज्य स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जाना था, जिसकी तिथि में फेरबदल किया गया है। अब यह रैली 3 मई के बजाये 6 मई को पुराना विधानसभा मैदान में होगा। रैली में अखिल भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महासचिव के.सी वेणुगोपाल, भूपेश बघेल भी शामिल होंगे।
वहीं केशव महतो ने कहा की रैली के बाद प्रदेश कांग्रेस की विस्तारित कार्य समिति की बैठक भी होगी जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे एवं के.सी. वेणुगोपाल भी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे |झारखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह झारखंड कांग्रेस के लिए हर्ष का विषय है कि झारखंड निर्माण के बाद पहली बार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी होगी। यह गौरवपूर्ण क्षण होगा, झारखंड के कांग्रेस नेताओं के लिए सम्मानजनक होगा यह दिन।
वहीं झारखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, झारखंड में संविधान बचाओ रैली ऐतिहासिक होगी, इस रैली को लेकर नेताओं, कार्यकर्ताओं सहित आम जनता में उत्साह है।अपने अधिकारों के प्रति जनता जागरुक है,संविधान रक्षा की इस लड़ाई में पूरी तरह से हमारे साथ खड़ी है जनता। कांग्रेस आम लोगों के अधिकारों का दमन नहीं होने देगी,संविधान रक्षा की लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जाएगी।
संवाददाता सम्मेलन में कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की,जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर,मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा सतीश पौल मुजनी मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव और सोनाल शांति भी उपस्थित थे।