Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 6 मई को आयोजित की जा रही “संविधान बचाओ रैली” की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। रांची के ऐतिहासिक पुराना विधानसभा मैदान में “जय बापू, जय भीम, जय संविधान” के उद्घोष के साथ यह रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए जनसमर्थन जुटाया जाएगा।

रैली में जाति जनगणना की आवश्यकता और केंद्र सरकार की नीतियों, विशेषकर ईडी के ज़रिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर की जा रही कार्रवाई के विरोध में हुंकार भरी जाएगी।

 

रांची शहर में रैली को लेकर माहौल काफी उत्साह वर्धक है। जगह-जगह होर्डिंग्स और बैनर लगाए जा चुके हैं। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थकों में जोश और उत्साह देखा जा रहा है।

 

इस आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव और झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी डॉ. श्री बेला प्रसाद आज सेवा विमान से रांची पहुँचे। वहाँ से सीधे पुराना विधानसभा मैदान जाकर उन्होंने रैली की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, प्रदीप कुमार बलमुचू, बंधु तिर्की, राजेश ठाकुर, शहजादा अनवर, आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, रविंद्र सिंह, डॉ. कुमार राजा, राजीव रंजन प्रसाद, राजेश कुमार सिन्हा, रियाज अंसारी, अमरिंदर सिंह, अभिलाष साहू, सतीश पाल मुंजनी, कुमार महेश सिंह,संजय कुमार और अनवर अहमद अंसारी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

 

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने बताया की इस ऐतिहासिक रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, के. सी. वेणुगोपाल,के.राजू,भूपेश बघेल भाग लेंगे। रैली के उपरांत प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की विस्तारित बैठक होटल बीएनआर में आयोजित की गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक की तैयारी का भी जायजा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!