Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस OBC मोर्चा की महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश OBC मोर्चा के अध्यक्ष अभिलाष साहू ने की, जबकि संचालन प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत नागवाला ने किया।
बैठक की शुरुआत हूल दिवस की स्मृति में वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर विश्रामपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं प्रदेश OBC मोर्चा के उपाध्यक्ष सुधीर कुमार चंद्रवंशी ने भी उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक में संगठन विस्तार एवं जमीनी कार्यकर्ता सशक्तिकरण की दिशा में कई निर्णय लिए गए। प्रमुख रूप से निम्नलिखित नियुक्तियाँ की गईं—
वहीं बात अगर नियुक्तियों की करें तो गढ़वा जिला OBC मोर्चा के अध्यक्ष रोहित कुमार हिमांशु को, लातेहार जिला OBC मोर्चा अध्यक्ष रंजीत प्रसाद साहू को और गढ़वा-पलामू के पर्यवेक्षक शेख अफाक आलम को बनाया गया
बैठक में प्रदेश प्रभारी राजेश चंद्र राजू, प्रदेश सह प्रभारी रंजन वर्मा, चंदन कुमार, अप्श्रेष्ठ कुमार अकेला सहित OBC मोर्चा से जुड़े कई जिला एवं प्रखंड स्तर के नेता शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष साहू ने कहा,OBC समुदाय राज्य की सामाजिक रीढ़ है। संगठन को शक्ति देने के लिए गाँव-गाँव तक पहुंचकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना ही हमारा लक्ष्य है। वहीं इस मौके पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत नागवाला ने कहा,OBC मोर्चा आने वाले समय में प्रत्येक जिले में जाकर संवाद, सदस्यता अभियान और सांगठनिक सुदृढ़ता की दिशा में काम करेगा।”
इतना ही नहीं बैठक में शामिल प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर कुमार चंद्रवंशी ने कहा, OBC वर्ग की वास्तविक ताकत तब प्रकट होगी जब वह ईमानदारी और जनसरोकार के साथ सक्रिय रहेगा। संगठन किसी एक पार्टी की नहीं, बल्कि समाज की साझी विरासत है। यह बैठक झारखंड में कांग्रेस OBC मोर्चा के सांगठनिक पुनर्गठन की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।