Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बाबूलाल मरांडी ओछी राजनीति कर रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर अपराध छिपाने के लिए नया अपराध गढ़ने का आरोप पूरी तरह से निराधार, हास्यास्पद और बेहद गैर-जिम्मेदाराना है। वो अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए हर दिन आधारहीन आरोप लगाकर सनसनी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

 

लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ईडी द्वारा धनबाद के कोयला कारोबारीयो की जाँच को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे है ।वही बाबूलाल मरांडी की ओर से शीर्ष पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगाना झारखंड पुलिस बल का मनोबल गिराने और जांच को प्रभावित करने का एक ओछा प्रयास है। यदि उनके पास कोई ठोस सबूत है, तो उन्हें इसे सार्वजनिक रूप से पेश करना चाहिए, न कि केवल काल्पनिक बातें करनी चाहिए।

 

कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि बाबूलाल मरांडी और पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में ही माफियाराज और भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़े गए। गठबंधन सरकार उस सड़ी-गली व्यवस्था को साफ करने का काम कर रही है, जिसे भाजपा ने वर्षों तक पोषित किया।

 

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध है। जबकि सच दबाने वाले का राज बाबूलाल मरांडी और उनकी पार्टी भाजपा के शासन में चलता था, जहां भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण मिलता था। आज राज्य की एजेंसियां और सिस्टम निष्पक्ष काम कर रहे हैं। शाहदेव ने बीजेपी को सलाह देते हुये कहा कि वह विरोध की राजनीति छोड़कर राज्य के विकास में रचनात्मक सहयोग दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!