Ranchi: आज बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने उन्हें पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया।

इस मौके पर आलोक कुमार दूबे ने कहा “अलका जी का आगमन झारखंड कांग्रेस के लिए ऊर्जावान क्षण है। भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं को केवल घोषणाओं में सम्मान मिलता है, जबकि कांग्रेस उनकी सुरक्षा, शिक्षा, सम्मान और अधिकारों को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। अलका जी जैसे संघर्षशील नेतृत्व का मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा है और झारखंड में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती देगा।” उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में महिला सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और सामाजिक मुद्दों पर बड़े पैमाने पर कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

एयरपोर्ट परिसर में रामा खलखो, आलोक कुमार दूबे,आभा सिन्हा, सुंदरी तिर्की, विशाल कुमार सिंह, अनिकेत साहू, गौतम दुबे, संजीत यादव, मैरी तिर्की, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और महिलाओं की भारी भीड़ मौजूद रही। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और जोश साफ झलक रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!