New Delhi : दिल्ली के रामलीला मैदान में आज राहुल गांधी के नेतृत्व में वोट चोर गद्दी छोड़ के नारों के साथ भव्य विरोध प्रदर्शन एसआईआर को लेकर किया गया.

इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी, सोनिया गाँधी कांग्रेस के तमाम केंद्रीय नेता गण, झारखण्ड कांग्रेस के अध्यक्ष केसव महतो कमलेश, झारखण्ड कांग्रेस कोटे के सभी मंत्री व विधायक गण और झारखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में “वोट चोर, गद्दी छोड़” महारैली में भाग लेकर लोकतंत्र की रक्षा और जनादेश के सम्मान की बुलंद आवाज उठाई।

वहीं रैली में झारखंड किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के नेतृत्व में शामिल कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ शांतिपूर्ण और संगठित प्रदर्शन किया।

महारैली के दौरान कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर “वोट चोर, गद्दी छोड़”, “लोकतंत्र की हत्यारी सरकार वापस जाओ”, “पहले लड़े थे गोरों से, अब लड़ेंगे चोरों से”, “बोल रे साथी, हल्ला बोल” जैसे नारों के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराते नजर आए। नारों और तख्तियों के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने और जनमत के सम्मान की मांग की।

 

वहीं झारखण्ड किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी। जिस प्रकार से वर्तमान में केंद्र की सरकार जनादेश की अनदेखी कर सत्ता का दुरुपयोग कर रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेगी।

 

वहीं इस मौके पर डॉ रामेश्वर उरांव, दीपिका पाण्डेय सिंह,फुरकान अंसारी ,डॉ इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की, राधाकृष्ण किशोर,राजेश कच्छप, राजेश ठाकुर,आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता, डॉ तौशिफ,अभिलाश साहू, किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष कुमार,अखिलेश शुक्ला, सुखपाल सिंह खैरा, आर सी पांडे दीपक शर्मा और बड़ी संख्या में किसान कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!