Simdega: झारखंड राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में आयोजित अटल स्मृति समारोह का आयोजन श्रद्धा और विचार-चिंतन के वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और गोष्ठी को संबोधित करते हुए अटल जी के जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति उनके अविस्मरणीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

डॉ. प्रदीप वर्मा ने अपने व्याख्यान में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की आत्मा थे। उन्होंने राजनीति में शुचिता, संवाद और सहमति की परंपरा को स्थापित किया। अटल जी के नेतृत्व में देश ने आर्थिक सुधार, आधारभूत संरचना विकास और विदेश नीति में नई दिशा प्राप्त की।

उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी कविताओं में राष्ट्रप्रेम, मानवीय संवेदना और लोकतांत्रिक मूल्यों की झलक मिलती है। पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना और ग्राम सड़क योजना जैसे निर्णय आज भी देश की प्रगति की नींव बने हुए हैं।
डॉ. वर्मा ने कहा कि अटल जी का सपना सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का था, जिसे वर्तमान पीढ़ी को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अटल जी के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र सेवा में समर्पित होने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रणव कुमार, दीप नारायण दास, मुकेश श्रीवास्तव, संजय ठाकुर, ओम प्रकाश साहू, सुषमा देवी, श्रद्धानन्द बेसरा सहित कार्यकर्ताओं ने भी अटल जी के व्यक्तित्व पर अपने विचार रखे। इससे पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने किया मंच संचालन महामंत्री दीपक पुरी ने किया। सम्मेलन में लक्ष्मण बड़ाईक, प्रणव कुमार, ओमप्रकाश साहु, संजय ठाकुर, मुकेश श्रीवास्तव ने भी अटल जी का स्मृति साझा किया।
कार्यक्रम में संयोजक मुकेश श्रीवास्तव, सहसंयोजक तुलसी साहु, माग्रेट बा, रवि गुप्ता, नरेंद्र बड़ाईक, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष संभु भगत, रामविलास बड़ाईक, संजय शर्मा, उपेंद्र श्रीवास्तव, दीपनारायण दास, नवीन सिंह, अनूप केशरी, घनश्याम सिंह, श्रीलाल साहु, सतीश पांडेय, नीरज बड़ाईक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हीरा राम, मंडल अध्यक्ष द्वय चंदन प्रसून, विकास साहु, सीताराम प्रसाद, देवकीनंदन साय, प्रदीप जायसवाल, संटू गुप्ता, करन सिंह, रवि वर्मा, मनिंदर बिंझिया, सुदर्शन सिंह, घनश्याम केशरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुषमा देवी, हंसा देवी, रुनी कुमारी, शकुंतला देवी, शिखा अग्रवाल, राजो देवी, अशोक जायसवाल, सुबास महतो उपस्थित रहे।
