Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कोलकाता बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अमित शाह जी जिस “मजबूत आधार” की बात कर रहे हैं, वह जनता का भरोसा नहीं बल्कि वोट चोरी और सत्ता के दुरुपयोग का आधार है।
आलोक कुमार दूबे ने कहा कि अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी कभी खुद को “जैविक नहीं” बताते हैं, कभी कहते हैं कि उन्हें भगवान ने भेजा है, कभी हाथी उड़ाने जैसे बयान देते हैं और कभी “डबल इंजन सरकार” का ढोल पीटते हैं। अगर वाकई इतना ही मजबूत जनाधार है तो फिर वोट चोरी करने की जरूरत क्यों पड़ रही है?
उन्होंने कहा कि देश की जनता अब भाजपा के झूठे दावों और फेंकू राजनीति को अच्छी तरह पहचान चुकी है। बंगाल ही नहीं, पूरे देश में भाजपा का असली चेहरा सामने आ चुका है और 2026 के चुनाव में जनता लोकतंत्र की चोरी करने वालों को करारा जवाब देगी।वर्तमान समय में भाजपा भारतीय जनता पार्टी नहीं,जनता की जान लेने वाली पार्टी है
