Ranchi: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के स्थायी आमंत्रित सदस्य, केंद्रीय कार्य समिति (CWC) के सदस्य एवं झारखंड कांग्रेस के प्रभारी श्री के. राजू आज अपने तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर हैदराबाद से विशेष विमान द्वारा रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उनके आगमन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से स्वागत किया गया।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दूबे,अभिलाष साहू,विनय सिन्हा दीपू, अमरेन्द्र कुमार सिंह, संजय कुमार,मेहुल दूबे सहित कई कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर के. राजू का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि के. राजू का यह दौरा संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ जनहित से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष को और तेज करेगा। अपने दौरे के दौरान के. राजू मनरेगा बचाओ आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल होंगे। बापू वाटिका से लोकभवन तक पैदल मार्च तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठकों में भी भाग लेंगे। कांग्रेस पार्टी मनरेगा को कमजोर करने की केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रही है और के. राजू की मौजूदगी से इस आंदोलन को नई ऊर्जा मिलेगी।

इसके पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव सह झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सह प्रभारी सिरीबेला प्रसाद भी आज रांची पहुंच गये हैं। मनरेगा बचाओ आन्दोलन को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और सिरीबेला प्रसाद ने गहन विचार विमर्श कर रणनीति बनाई।
