Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि देश की जनता अब यह भली-भांति समझ चुकी है कि विकास नहीं, बल्कि योजनाओं के नाम बदलकर राजनीतिक श्रेय लेने की राजनीति की जा रही है।

 

आलोक कुमार दुबे ने कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाओं को केवल नया नाम देकर पेश किया गया, जबकि योजनाओं की मूल सोच, ढांचा और लाभार्थी वही रहे। यह भाजपा की “नाम बदलो–श्रेय लो” की नीति का स्पष्ट प्रमाण है।

 

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मनरेगा, इंदिरा आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना, राष्ट्रीय पोषण कार्यक्रम, जन औषधि योजना जैसी ऐतिहासिक कांग्रेस सरकार की योजनाओं को अलग-अलग नाम देकर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया गया।

भाजपा बातें बदलाव की करती है, लेकिन ज़मीनी हकीकत में वह भी कांग्रेस काल की नीतियों और योजनाओं पर सवार होकर राजनीति कर रही है, बिना यह स्वीकार किए कि इनकी नींव किसने रखी।”

आलोक कुमार दूबे ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गरीब, किसान, महिला, मजदूर और वंचित वर्ग को केंद्र में रखकर नीतियां बनाई हैं, जबकि भाजपा केवल ब्रांडिंग, प्रचार और नामकरण तक सीमित हैं।

 

आलोक कुमार दुबे ने दो टूक कहा,“देश को नाम बदलने की नहीं, रोज़गार, महंगाई नियंत्रण, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की ज़रूरत है। कांग्रेस सच्चे विकास और सच बोलने की राजनीति करती रहेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!