Ranchi:  झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर पार्टी महासचिव सूर्यकांत शुक्ला एवं लाल किशोर नाथ शाहदेव ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के० रवि कुमार से मुलाकात कर एसआईआर से जुड़ी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और आम लोगों की समस्याओं को दूर करने का आग्रह किया है।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जिन लोगों को नोटिस मिले हैं, उनकी सुनवाई आसानी से और जल्दी हो सके, इसके लिए अतिरिक्त केंद्र बनाए जाएंं और ज्यादा अधिकारियों को तैनात किया जाए।

पार्टी नेताओं ने कहा कि हर हफ्ते फॉर्म 6, 7 और 8 की विधानसभा-वार जानकारी (फॉर्मेट 9, 10, 11ए और 11बी के अनुसार) जिला स्तर पर बीएलए-1 और बीएलए-2 को और राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त दलों को दी जाए।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चतरा विधानसभा में फॉर्म-7 की अचानक बढ़ोतरी की जांच होनी चाहिए। चतरा सीट पर एक ही दिन में 1,113 फॉर्म-7 जमा होने की बात सामने आई है, जो कि संदेहास्पद है। इस मामले की जाँच कर फॉर्मेट-10 में पूरा ब्योरा साझा किया जाए।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बूथों के पुनर्गठन के बाद पुराने और नए बूथ नंबरों की अपडेटेड लिस्ट राजनीतिक दलों को जल्द उपलब्ध कराई जाए।

बीसी-1 सूची (क्रमांक 3342) में दर्ज तकनीकी त्रुटियों को सही जाति प्रमाण पत्र के आधार पर सुधारा जाए, ताकि किसी भी पात्र नागरिक का नाम वोटर लिस्ट से गलती से न कटे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कांग्रेस जनों को भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!