Jamtara: जामताड़ा में सागुन सोहराय के पावन अवसर पर आयोजित एक ऐतिहासिक कार्यक्रम में 40 हजार से अधिक आदिवासी समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शिरकत की और आदिवासी समाज के लोगों को संबोधित किया।

जनसैलाब ने रचा इतिहास

इस कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाब ने इतिहास रच दिया। पूरे क्षेत्र में ढोल, नगाड़ा और मांदर की गूंज के साथ आदिवासी संस्कृति और परंपरा का जीवंत दृश्य देखने को मिला। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे आदिवासी समाज के लोग पारंपरिक नृत्य करते नजर आए।

पूर्व सांसद फुरकान अंसारी का संबोधन

पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने सागुन सोहराय की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नया साल आप सभी के जीवन में सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। आदिवासी समाज को आगे बढ़ाने के लिए हम पूरी ताकत से आपके साथ खड़े हैं।

मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का संबोधन

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यह जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि जामताड़ा की जनता और खासकर आदिवासी समाज मुझे दिल से मानता है। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा कहता हूं—मेरा कुछ भी नहीं, सब कुछ जनता का है।

कंबल वितरण

ठंड को देखते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लगभग 40,000 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता

कार्यक्रम के दौरान आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रथम पुरस्कार: ₹10,000 द्वितीय व तृतीय पुरस्कार: ₹5,000 – ₹5,000 सभी प्रतिभागी टीमों को सम्मान स्वरूप मांदर भी प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!