Ranchi: झारखंड आंदोलन के प्रबल योद्धा और धरतीपुत्र स्वर्गीय एल पी एन शाहदेव की पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद आदित्य साहू ,पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन,केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ सहित कई भाजपा नेताओं ने शाहदेव चौक पर जस्टिस एल पी एन शाहदेव के चित्र पर पुष्प चढ़ा श्रद्धांजलि अर्पित की।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें याद करते हुये कहा कि स्व एल पी एन शाहदेव झारखंड के योग्य और मिट्टी के उत्थान केलिए समर्पित योद्धा थे। उन्होंने अलग झारखंड राज्य की लड़ाई को एक नई दिशा दी। आंदोलन को आदिवासी मूलवासी समाज का आंदोलन बनाया।

वहीं उन्होंने कहा कि न्यायाधीश से अवकाश प्राप्त करने के बाद उन्होंने आंदोलन में अपनी पूरी ताकत लगा दी। अपनी गिरफ्तारी भी दी।उन्होंने कहा कि झारखंड की युवा पीढ़ी को ऐसे आंदोलनकारियों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने स्व. एल पी एन शाहदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।उन्होंने कहा झारखंड को विकसित झारखंड,आत्मनिर्भर झारखंड का सपना स्व शाहदेव ने दिखाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!