Ranchi: देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु,धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग सोमनाथ की पुनर्स्थापना 1000 वर्ष पूर्ण हो रहे है। इस ऐतिहासिक अवसर को भाजपा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के रूप में मना रही है।

इस अवसर पर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे देश में आज सभी मंडल अध्यक्ष,जिला पदाधिकारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य,प्रदेश पदाधिकारी,राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य,राष्ट्रीय पदाधिकारी, सांसद पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक एवं सभी जनप्रतिनिधियों ,कार्यकर्ताओं ने अपने नजदीक के शिवालय में जाकर भगवान शिव की आरती,जलाभिषेक, मंत्रोचार उपासना की।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा विदेशी आक्रांताओं ने न केवल भारत की धन संपदा को लूटा बल्कि भारत के मान बिंदुओं पर भी प्रहार किया। इसे मिटाने की हर संभव कोशिशें की लेकिन सनातन संस्कृति की जड़ें पाताल तक हैं।इसे मिटाने की कोशिश करने वाले ही समय के साथ मिटते चले गए।

 

उन्होंने कहा कि आक्रांता मोहम्मद गजनी ने सोमनाथ मंदिर से हीरे ,जवाहरात, सोना चांदी सब लुटे और अद्वितीय शिवलिंग सोमनाथ पर भी चोट किया था। यह हमला भारत की आत्मा पर हमला था। लेकिन भारत की सांस्कृतिक चेतना फिर से खड़ी हो गई। आज सोमनाथ की पुनर्स्थापना के 1000 वर्ष पूर्ण हुए। इतने वर्षों में दुनिया की कितनी संस्कृतियां मिट गई लेकिन भारत अपनी सांस्कृतिक पहचान पर खड़ा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का संस्कृतिक गौरव पुनर्स्थापित हो रहा है

वहीं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद आदित्य साहू ने आज अपने पैतृक गांव स्थित शिवालय में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि शिव सत्य है,सुंदर है। अटल हैं अविनाशी है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का संस्कृतिक गौरव पुनर्स्थापित हो रहा है। अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ और महाकाल उज्जैन कॉरिडोर का निर्माण भारत की सनातन संस्कृति को महिमा मंडित करता है।

 

वहीं प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने आज रांची पहाड़ी पर पहाड़ी बाबा का जलाभिषेक ,पूजन आरती किया।उन्होंने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है जिसे याद करने की आवश्यकता है।विशेषकर युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत का परिचय जानना आवश्यक है। भारत के सनातन मान बिंदु भारत की पहचान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!