New Delhi: नेता प्रतिपक्ष एवं देश के जनप्रिय नेता आदरणीय राहुल गांधी जी से आज झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी की सौजन्यपूर्ण, आत्मीय एवं अत्यंत गर्मजोशी भरी मुलाकात संपन्न हुई। इस अवसर पर उन्हें झारखंड के जामताड़ा आगमन का औपचारिक निमंत्रण दिया गया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि वे शीघ्र ही जामताड़ा आएंगे, जहाँ एक ऐतिहासिक जनसभा एवं सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

दिल्ली में झारखंड मॉडल की गूंज, राहुल गांधी ने स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा की खुलकर की सराहना

 

मुलाकात के दौरान झारखंड की राजनीतिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्हें राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में संचालित जनहितकारी एवं ऐतिहासिक विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। आदरणीय राहुल गांधी जी ने कहा कि हेमंत सोरेन जी के कुशल नेतृत्व में झारखंड विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी मजबूती के साथ कार्य कर रही है।

भाजपा को हर मुद्दे पर तथ्यों के साथ करारा जवाब देने का स्पष्ट संदेश

 

राहुल गांधी ने स्पष्ट शब्दों में संदेश दिया कि भाजपा को हर मुद्दे पर तथ्यों के साथ मुखर एवं मोहतोड़ जवाब दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी धर्मों का सम्मान करते हुए जिस समाज और क्षेत्र से जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी मिली है, उसकी अपेक्षाओं, समस्याओं और हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा पर चर्चा

बैठक के दौरान स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन विभाग से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट आदरणीय राहुल गांधी जी को सौंपी गई। उन्होंने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल देते हुए राजस्थान स्वास्थ्य मॉडल, अधिक मेडिकल कॉलेजों की स्थापना तथा राज्य से बड़ी संख्या में कुशल डॉक्टर तैयार करने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही 15 लाख रुपये तक के हेल्थ कार्ड के माध्यम से निःशुल्क इलाज की योजना की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!