
Sahibganj/मस्तापुर : विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) जन-जागरण अभियान के तहत VB-GRAM-G जिला सम्मेलन का सफल आयोजन मस्तापुर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गौतम कुमार यादव ने की।
मुख्य अतिथियों का संबोधन

राज्यसभा सांसद सह भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि ग्रामीण भारत आत्मनिर्भर बने, हर हाथ को काम मिले और हर परिवार को स्थायी आजीविका का साधन उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, कौशल विकास और बुनियादी ढांचे को सशक्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।
पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था भारत की रीढ़ है। यह मिशन खेती, पशुपालन, ग्रामीण उद्योग, जल संरक्षण, सड़क, नाली, विद्यालय, पंचायत भवन जैसे कार्यों के माध्यम से गांवों में बड़े पैमाने पर रोजगार और आजीविका के अवसर पैदा करेगा।
जिला अध्यक्ष का संबोधन
जिला अध्यक्ष गौतम कुमार यादव ने कहा कि यह जन-जागरण अभियान गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों को योजनाओं से जोड़ने और विकसित भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने का सशक्त माध्यम बनेगा।
कार्यक्रम में उपस्थिति
कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनंत ओझा, बजरंगी यादव सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
