Jamshedpur: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने जमशेदपुर के व्यवसायी पुत्र कैरव गांधी के सकुशल बरामदगी पर कहा कि यह सुखद खबर भाजपा के आंदोलन और दबाव का परिणाम है ।

 

आदित्य साहू ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, मधु कोड़ा,चंपई सोरेन , सांसद विद्युत वरण महतो डॉ दिनेशानंद गोस्वामी,विधायक पूर्णिमा साहू, सहित जिलाध्यक्ष एवं पार्टी कार्यरताओं का भी पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाने केलिए आभार प्रकट किया।

 

उन्होंने पुलिस प्रशासन को बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं नहीं घटे इसे सुनिश्चित किया जाना चाहिए। पुलिस प्रशासन की जिम्मेवारी है राज्य की जनता की सुरक्षा।लेकिन जिस प्रकार से राज्य में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है इससे पुलिस प्रशासन से जनता का भरोसा उठ रहा है। झारखंड राज्य आज अपहरण,फिरौती,भ्रष्टाचार का केंद्र बनता जा रहा।

 

आदित्य साहू ने कहा कि पार्टी के आंदोलन के बाद लगातार जिस प्रकार से राज्य के कई गरीब मां बाप के बच्चे घर लौटे यह पुलिस बिना आंदोलन के भी कर सकती थी लेकिन लगता है पुलिस अपनी जिम्मेवारी से भाग रही और अपना काम छोड़कर भ्रष्ट राज्य सरकार की टूल किट बन गई है।

 

आदित्य साहू ने कहा कि अभी भी कई गरीब मां बाप अपने बच्चों की प्रतीक्षा कर रहे। लगभग 50 बच्चों की बरामदगी के बाद अन्य परिवारों को भी उम्मीद जागी है। पुलिस को उनके विश्वास पर खरा उतरना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!