Ranchi: राज्य निर्वाचन आयोग ने आज नगर निकाय चुनाव और नगर पंचायत चुनाव की घोषणा कर दी है। मीडिया को संबोधित करते हुए राज्य निर्वाचन पदाधिकारी अलका तिवारी ने बताया कि राज्य के अंतर्गत कुल 48 नगर पालिकाओं में आम निर्वाचन कराया जाना प्रस्तावित है इन 48 नगर पालिकाओं में 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत हैं।
वहीं निर्वाचन हेतू स्थापित कुल मतदान केन्द्रो की संख्या 4304 है जो कुल 2129 भवनओं में आवास्थित है।
कब है मतदान और मतगणना
निर्वाचन के सूचना की प्रकाशसन की तिथि : 28/01/2026
नाम निर्देशन करने (नामांकन) की तिथि: 29/01/2026 से 4/02/2026
नाम निर्देशन समीक्षा की तिथि : 5/02/2026
नाम वापसी की तिथि :6/2/2026
निर्वाचन प्रतीक आवंटन की तिथि: 7/02/2026
मतदान : 23/02/2026
मतगणना: 27/02/2026
कितनी राशि खर्च कर सकते हैं मेयर, वार्ड पार्षद और अध्यक्ष
नगर निगम : दस लाख और उससे अधिक जनसंख्या पर मेयर 25 लाख, वार्ड पार्षद 5लाख।
: दस लाख से कम जनसंख्या पर मेयर 15 लाख, वार्ड पार्षद 3 लाख
नगर परिषद : 1 लाख और उससे अधिक जनसंख्या पर अध्यक्ष 10 लाख, वार्ड पार्षद 2 लाख।
: 1 लाख से कम जनसंख्या पर अध्यक्ष 6 लाख, वार्ड पार्षद 1.5 लाख।
नगर पंचायत: 12हजार एवं उससे अधिक तथा 40 हजार से कम पर मुखिया 5 लाख और वार्ड पार्षद 1 लाख
