Ranchi:रांची स्थित बापू वाटिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर  मंत्री ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज,  दीपिका पांडेय सिंह ने बापू को सादर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल  संतोष गंगवार  एवं  मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन भी उपस्थित रहे।

वहीं महात्मा गांधी को याद करते हुए दीपिका पांडेय सिंह  ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सेवा के आदर्श केवल ऐतिहासिक मूल्य नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र की आत्मा हैं। उन्होंने कहा कि बापू के विचार आज भी सामाजिक सद्भाव, न्याय और समावेशी राष्ट्रनिर्माण की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

वहीं उन्होंने  कहा कि ग्रामीण विकास और पंचायती राज की अवधारणा गांधी जी के स्वराज और ग्राम स्वराज के सपने से जुड़ी हुई है, जिसे सशक्त करने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम के माध्यम से बापू के विचारों को आत्मसात करने और उन्हें व्यवहार में उतारने का संकल्प दोहराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!