Ranchi:एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल, रांची के छात्र ने जेईई मेन 2026 (सेशन‑1) में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। वही उनके इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन में जश्न का माहौल है। विद्यालय के डायरेक्टर और प्रिंसिपल ने रांची और विद्यालय का नाम रोशन करने पर छात्र नैतिक शर्मा को बधाई दि।
हम आपको बता दें की विद्यालय के छात्र नैतिक शर्मा ने 99.972 परसेंटाइल प्राप्त कर रांची टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। नैतिक ने अनुशासित अध्ययन, नियमित अभ्यास और निरंतर मॉक टेस्ट के माध्यम से यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। वर्तमान में वे जेईई एडवांस की तैयारी में जुटे हुए हैं और उनका लक्ष्य आईआईटी में प्रवेश पाना है।

वहीं इस अवसर पर एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल शादान आलम एवं डायरेक्टर कुणाल कश्यप ने नैतिक को सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणास्रोत के रूप में कार्य करेगा। वहीं विद्यालय प्रबंधन की ओर से नैतिक शर्मा को इस उपलब्धि के लिए ₹5100 की प्रोत्साहन राशि एवं स्मृति‑चिन्ह (मोमेंटो) प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की ओर से नैतिक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी आगे भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते रहेंगे।
