Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने राजधानी रांची में गहराते जल संकट पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पानी की कमी से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ होली जैसे पावन पर्व के अवसर पर लोगों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर रमजान के पवित्र महीने में भी कई इलाकों में पानी की घोर कमी देखी जा रही है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।

आलोक कुमार दूबे ने कहा कि स्थानीय लोगों के अनुरोध पर नगर निगम द्वारा कुछ इलाकों में टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति कराई जा रही है, लेकिन यह व्यवस्था पर्याप्त नहीं है और इससे समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने पीएचईडी विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया कि वे इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई करें, ताकि राजधानीवासियों को पानी के संकट से राहत मिल सके।

आलोक कुमार दूबे ने पीएचईडी अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि राजधानी में लगातार जल संकट की शिकायतें सामने आ रही हैं, इसके बावजूद विभाग की ओर से प्रभावी और स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित रहने के बजाय जमीनी स्तर पर काम करना चाहिए। यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।उन्होंने कहा कि राजधानी रांची में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करना संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!