Ranchi: प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने ट्रेज़री घोटाले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने दीजिए, ट्रेज़री घोटाले का मुख्य सरगना भाजपा का पूर्व मुख्यमंत्री ही साबित होगा। आलोक दूबे ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि उसे तय करना चाहिए कि वह किस जांच एजेंसी पर भरोसा करती है—ईडी, सीबीआई या फिर “ट्रंप की अमेरिकन एजेंसी” से जांच कराना चाहती है। गठबंधन सरकार हर तरह की निष्पक्ष जांच के लिए तैयार है।

 

आलोक दूबे ने कहा कि भाजपा यह भी सुनिश्चित करे कि आरोपी “वॉशिंग मशीन” में धुलकर बच तो नहीं जाएंगे नां। उन्होंने जोर देकर कहा कि ट्रेज़री घोटाले का कोई भी आरोपी नहीं बचेगा और यह सरकार की ईमानदारी का प्रमाण है। “परत-दर-परत जांच हो रही है और सच्चाई सामने आ रहे हैं। वह दिन दूर नहीं जब इस घोटाले का मुख्य आरोपी भी गिरफ्तार होगा,”।

 

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा के शासनकाल में हुए इस घोटाले की सच्चाई अब सामने आ रही है और मुख्य आरोपी उसी दौर का निकलेगा। उन्होंने भाजपा पर यह भी निशाना साधा कि उसके शासन वाले किसी भी राज्य या केंद्र में भ्रष्टाचार के मामलों की जांच ही नहीं होती। “जांच तो दूर,किसी भी मामलों में एफआईआर तक दर्ज नहीं होती,”।

 

उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पार्टी भ्रष्टाचारियों, दुष्कर्मियों और माफियाओं को संरक्षण देने का काम करती रही है। वहीं, वर्तमान गठबंधन सरकार पारदर्शिता के साथ कार्रवाई कर रही है और दोषियों को हर हाल में सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!