Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में इजाफे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में इजाफा के फैसले को जबरन वसूली करार दिया।
लाल किशोर नाश शाहदेव ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर तेल कंपनियों ने पिछले 4 महीने में कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 1518 रुपए की बढ़ोतरी की है। एक मई को 993 रुपए बढ़ाया गया, जबकि 1 अप्रैल को 218, 7 मार्च को 115, 1 मार्च को 31, 1 फरवरी को 50 और 1 जनवरी को 111 रुपये की बढ़ोतरी की गई। जिसके कारण 19 किलो का कमर्शियल सिलिंडर की कीमत 1580 रुपए से बढ़कर 3071 रुपए हो गई है।
लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। सभी जानते थे कि जिस दिन पांच राज्यों के चुनाव समाप्त होंगे उस दिन पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में वृद्धि होगी। एक-एक हजार रुपया एक सिलेंडर में वृद्धि किया जाना यह कोई साधारण घटना नहीं है। कमर्शियल गैस में जिस तरह से मूल्य में वृद्धि हुई है। इससे यह स्पष्ट है कि जायका बिगड़ने वाली है। कई छोटे-छोटे कमर्शियल गैस के उपभोक्ताओं की व्यापार तो पूरी तरह से प्रभावित होगी। साथ ही साथ यह भी पूर्वानुमान है कि डीजल और पेट्रोल के मूल्यों में यह सरकार वृद्धि करेगी।
कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोर नाश शाहदेव ने कहा कि आगामी 4 तारीख को जब परिणाम बीजेपी के पक्ष में नहीं आएंगे तो वह जनता पर क्या बोझ डालते हैं? किस तरह से देशवासियों पर वह प्रहार करते हैं? इसे लेकर सभी लोग सहमे हुए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की पॉलिसी और केंद्र सरकार का व्यवहार बिल्कुल जनविरोधी है। विशेष करके पेट्रोलियम पदार्थ के मूल्य वृद्धि से महंगाई अनियंत्रित होती है और सभी चीजों के मूल्य वृद्धि होते हैं।
