Ranchi: अहमदाबाद में आयोजित ‘वर्ल्ड योगासना चैंपियनशिप 2026’ में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतकर झारखंड का मान बढ़ाने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रोशन थापा जी का आज रांची एयरपोर्ट पर अत्यंत भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 78 देश के खिलाड़ी उपस्थित थे जिसमें लगभग 400 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस ऐतिहासिक अवसर पर योगासना स्पोर्ट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष  मनोज तिवारी और सचिव  चंदू कुमार, कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह और मुख्य सलाहकार विपिन पांडे सर विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने पदक विजेता का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।

साथ ही, रांची जिला योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से जिला अध्यक्ष डॉ संतोषी साहू, सचिव डॉ एस.के. घोषाल , कार्यकारी अध्यक्ष पीपी तिवारी, कोषाध्यक्ष राहुल सिंह, आर्य प्रहलाद भगत, रांची जिला योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन के सम्मानित सदस्य रूपेश केसरी ,शंकर राणा, चैताली मुखर्जी, पूजा सिंह,राहुल रंजन, सुजीत , प्रदीप साहू, अजय कुमार महतो, अम्या अंशु,उषा शर्मा,मधु शर्मा, ऋतिका जोशी,मनीषा,पवन नंद राम गंगाधर महतो, शत्रुघन, मनीषा सिंह , अनिशका और शिवराज बेबी,आरती पाण्डे सहित खेल प्रेमियों और पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए रोशन थापा जी का उत्साहवर्धन किया। इस गरिमामयी समारोह में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और सदस्य उपस्थित थे। सभी उपस्थित जनों ने रोशन थापा की इस अभूतपूर्व उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत राज्य के युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!