Ranchi: राज्यसभा चुनाव-2026 के लिए इंडिया गठबंधना समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा एवं झामुमो उम्मीदवार बैद्यनाथ राम ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, राज्यसभा चुनाव हेतु नियुक्त एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं छतीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अजय शर्मा, झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू, सहप्रभारी डॉ सिरिवेल्ला प्रसाद, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल नेता प्रदीप यादव, उपनेता राजेश कच्छप सहित कांग्रेस कोटे के मंत्रीगण, विधायकगण एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित रहें।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा ने दो सेटों में पर्चा दाखिल किया है। पहले सेट में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, रामेश्वर उरांव, राधा कृष्ण किशोऱ, दीपिका पांडे सिंह, भूषण बाड़ा, नमन विक्सल कोंगाड़ी, सुरेश बैठा, शिल्पी नेहा तिर्की, राजेश कच्छप और कुमार जयमंगल सिंह प्रस्तावक बने हैं।
वहीं दूसरे सेट में कल्पना सोरेन, संजय प्रसाद यादव, सुरेश पासवान, मंगल कालिंदी, दीपक बिरुआ, निरल पूर्ति, भूषण तिर्की, सुखराम उरांव, नरेश प्रसाद सिंह, अरुप चटर्जी प्रस्तावक है।

लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि यह नामांकन मात्र एक संवैधानिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि इंडिया गठबंधन की अटूट एकजुटता, साझा विचारधारा और झारखंड की जनता के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है। यह उस विश्वास, संकल्प और जनादेश का सम्मान है जिसके केंद्र में संविधान, लोकतांत्रिक मूल्य, सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और जनकल्याण की भावना निहित है।
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ लोकतंत्र की रक्षा, संविधान के सम्मान और झारखंड के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी एकता ही हमारी शक्ति है, और यही शक्ति राज्य तथा देश के उज्ज्वल भविष्य का आधार बनेगी।
