Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में आज कोकर स्थित धरती आबा बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप, राज्यसभा सांसद उम्मीदवार प्रणव झा, विधायक ममता देवी, दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी सुरेन्द्र चौधरी, सतीश पॉल मुंजनी, अभिलाष साहु, लाल किशोर नाथ शाहदेव, गजेन्द्र सिंह, राजन वर्मा, अख्तर अली, कमल ठाकुर, विजय खाँ सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे। इसके उपरांत कांग्रेस भवन, रांची में धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर आयोजित शहादत दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर कांग्रेसजनों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि आज पूरे राज्य में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई जा रही है। अंग्रेजी शासन की शोषणकारी नीतियों के कारण मुंडाओं की सामूहिक खूंटकट्टी व्यवस्था समाप्त होने के कगार पर पहुँच गई थी। इस अन्याय के विरुद्ध बिरसा मुंडा ने संघर्ष का बिगुल फूंका और अपने अनुयायियों के साथ वर्ष 1897 में उलगुलान (महान जनक्रांति) की शुरुआत की। उन्होंने अंग्रेजी सत्ता के विरुद्ध निरंतर संघर्ष किया और कारावास के दौरान उनका निधन हो गया। उनका योगदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम तथा आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अन्याय, शोषण और दमन के विरुद्ध संघर्ष का जो मार्ग दिखाया, वह आज भी समाज को प्रेरित करता है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर सामाजिक न्याय, समानता और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करने की आवश्यकता है।
भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में डॉ. राजेश गुप्ता, आलोक कुमार दूबे, राकेश सिन्हा, रियाज अंसारी, सोनाल शांति, निरंजन पासवान, सुरेंद्र सिंह, कामेश्वर गिरी, जगदीश साहु, राज उरांव, डॉ. राजीव नारायण प्रसाद, मुन्ना सिंह, छोटू सिंह, मृत्युंजय कुमार, मृदुल राज, खालिद सैफुल्लाह, अजय सिंह, संजय कुमार, उमेश चौधरी, अब्दुस सलाम अंसारी एवं रामानंद केशरी शामिल थे।
