Ranchi: झारखंड में एसआईआर की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इसके तहत आज राज्य भर में एएसडीडी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झारखंड के कांग्रेस प्रभारी के राजू समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने विभिन्न मतदान केंद्र पर पहुंचकर इस कार्यक्रम का जायजा लिया।

झारखंड कांग्रेस कमेटी के महासचिव लाल किशोर नाथ शाहदेव और राजीव रंजन प्रसाद ने भी लालपुर स्थित डीएवी नंदराज स्कूल पहुंचकर पार्टी के बीएलए टू के साथ मुलाकात कर कार्यक्रम की जानकारी ली। इस दौरान बीएलओ की ओर से एएसडीडी सूची पढ़ कर सुनाई गई।

लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि उन्होंने देखा कि स्कूल में पांच मतदान केंद्रों में करीब 50 प्रतिशत वोटरों के पास फॉर्म या तो नहीं पहुंचा है या उनकी ओर से जमा नहीं कराया गया है।

 

उन्होंने कहा है कि इस समय गांव-देहात के लोग धान की रोपाई में व्यस्त हैं और जल्द ही सावन भी शुरू होने वाला है, इसलिए कई मतदाता अभी फॉर्म जमा नहीं कर पाए हैं। चूंकि अभी राज्य में कोई चुनाव नहीं हैं, इसलिए आयोग को फॉर्म भरने की तारीख 15 दिन बढ़ाकर 15 अगस्त करना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि सभी बूथों पर बीएलओ और बीएलए टू आज मौजूद रहे। इस दौरान बीएलओ की ओर से मृत मतदाताओं, दोहरी प्रविष्टि वाले नाम, गायब लोगों और फॉर्म पर साइन करने से मना करने वालों के नाम पढ़कर सुनाया।

बूथ संख्या 304 से 308 पर बीएलओ मीना कुमारी, सरस्वती कुमारी, शांतनु , सीमा और धनंजय कुमार के साथ एक बैठक का भी आयोजन किया गया और ग्रुप फोटोग्राफी भी हुआ ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!