Hazaribag: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशालय (मानव संसाधन प्रबंधन) के तत्वावधान में हजारीबाग क्षेत्र में शिकायत निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों एवं हितधारकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा उनकी शिकायतों का प्रभावी ढंग से निस्तारण करना था।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुमन रस्तोगी, महाप्रबंधक (मानव संसाधन/समाधान प्रकोष्ठ), हजारीबाग क्षेत्र ने की। इस अवसर पर  तेजविंदर सिंह, मुख्य प्रबंधक (समाधान प्रकोष्ठ), सीसीएल मुख्यालय,  नीलाम्बरा मालिक, स्टाफ अधिकारी (मानव संसाधन),  निशांत कुमार परमार, उप प्रबंधक (मानव संसाधन) सहित मानव संसाधन विभाग के अधिकारीगण, स्टाफ अधिकारी (सिविल), अन्य अधिकारीगण एवं यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक आयोजित इस शिविर में कुल 27 शिकायतों का पंजीकरण किया गया। प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से अनुकम्पा नियुक्ति, आवास (क्वार्टर) अनुरक्षण, भविष्य निधि (पीएफ) एवं पेंशन भुगतान, सीएमपीएफ से संबंधित ऑनलाइन डाटा अद्यतन तथा अन्य सेवा संबंधी विषय शामिल रहे।

 

शिविर के दौरान उपस्थित कर्मचारियों एवं हितधारकों को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर प्रदान किया गया। प्राप्त सभी शिकायतों का विधिवत पंजीकरण किया गया तथा अनेक मामलों में मौके पर ही आवश्यक जानकारी एवं समाधान उपलब्ध कराया गया। शेष शिकायतों का नियमानुसार परीक्षण कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनका शीघ्र एवं यथोचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

 

सीसीएल प्रबंधन कर्मचारियों एवं हितधारकों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा पारदर्शी एवं उत्तरदायी प्रशासन के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!